Breaking News :

काशी विश्वनाथ के 100 बार दर्शन करने वाले पहले CM बने योगी 

 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन करने वाले पहले सीएम भी बन गये हैं। 2017 में यूपी की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं। हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन जरूर करते हैं।

सीएम योगी काशी विश्वनाथ के मंदिर में षोडषोपचार विधि से दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना करते हैं। वर्ष 2017 से अभी तक पहले और दूसरे कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ 100 बार दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आये थे।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ महीने में 1 बार या कभी-कभी 2 बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। वे अपने हर दौरे में वाराणसी में विकास कार्यो की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं।

72 महीनों में 100 बार किये दर्शन

बता दें, पहली बार प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ 2017 से मार्च 2022 तक कुल 74 बार भगवान विशेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। श्री काशी विश्वनाथ के अर्चक डॉ नीरज कुमार पांडेय बताते हैं कि ये उनकी सनातन धर्म के प्रति और बाबा विश्वनाथ के प्रति अपार श्रद्धा को दर्शाता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ षोडषोपचार पूजन एवं रूद्र सूक्त से विश्वनाथ जी का अभिषेक करते हैं। साथ ही विश्व के नाथ बाबा विश्वनाथ से लोक कल्याण, देश और प्रदेश के सर्व कल्याण के लिए कामना करते हैं।

बता दें कि बीते साल 9 सितंबर को मुख्यमंत्री ने जब वाराणसी का 100वां दौरा किया था तब उन्होंने 88वीं बार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था। इसके बाद से लेकर 18 मार्च तक मुख्यमंत्री ने 12 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।  

इन तारीखों को इतने बार कर चुके दर्शन

  • वर्ष 2022, 9 सितंबर तक 88 बार 
  • वर्ष 2022, 1 अक्टूबर को 89वीं बार 
  • वर्ष 2022, 14 अक्टूबर को 90वीं बार
  • वर्ष 2022, 6 नवंबर को 91वीं बार
  • वर्ष 2022, 11 नवंबर को 92वीं बार 
  • वर्ष 2022, 11 दिसंबर को 93वीं बार 
  • वर्ष 2023, 8 जनवरी को 94वीं बार 
  • वर्ष 2023, 12 जनवरी को 95वीं बार 
  • वर्ष 2023, 19 जनवरी को 96वीं बार 
  • वर्ष 2023, 20 जनवरी को 97वीं  बार 
  • वर्ष 2023, 4 फ़रवरी को 98वीं बार 
  • वर्ष 2023, 13 फ़रवरी को 99वीं बार 
  • वर्ष 2023, 18 मार्च को 100वीं बार

Add Comment

Most Popular

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.