WTC Final: लंदन के द ओवल मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रनों के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है, यह रिकॉर्ड उन्होंने दूसरी पारी के दौरान हासिल किया।
रोहित शर्मा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में पांचवें भारतीय बन गए है। उनसे पहले एमएस धोनी के नाम ये उपलब्धि थी। बता दें कि धोनी ने अपने करियर में तीनों फॉर्मेटों में कुल 523 पारियों में 17092 रन बनाए। हालांकि, रोहित ने उनके इस आंकड़े को पार करते हुए पांचवे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने महज 43 रन बनाते ही इस स्पेशल क्लब में एंट्री की। इस क्लब में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। रोहित शर्मा के 461 अंतरराष्ट्रीय पारी में अब कुल 17105 रन हो गए हैं। उनका इस दौरान औसत 42.7 का रहा है। वहीं रनों कि बात करें तो इस स्पेशल क्लब में क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन आज भी शीर्ष पर हैं।
सचिन तेंदुलकर- 34357 रन
विराट कोहली- 25380 रन
राहुल द्रविड़- 24064 रन
सौरव गांगुली- 18433 रन
रोहित शर्मा- 17115 रन
Add Comment