Breaking News :

उत्तर प्रदेश में किस तरीके की कानून व्यवस्था है- एसटी हसन

 

मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने यूपी पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाये हैं। उनका कहना है कि कानून के हत्यारों की सुपुर्दगी में जब हत्या हुई तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश में किस तरीके की कानून व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश में पहले विकास दुबे की हत्या हुई, फिर उमेश पाल की हत्या हुई, और अब अतीक अहमद की, तो आखिर पुलिस कर क्या रही है।

पुलिस के ऊपर से तो विश्वास ही उठ गया है, पुलिस का इकबाल कायम रखना चाहिए। पुलिस को किसी भी राजनीतिक दबाव में कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे प्रदेश में रहने वाले लोगों का मनोबल टूटे।

उन्होंने कहा, अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े हुए थे। उसके बाद अतीक की कितनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी, फिर उसे प्रेस से बात करने की इजाजत क्यों दी गई। पुलिस क्या कर रही थी, जो अतीक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी गई।

हम भी चाहते हैं अपराधी को सजा मिले लेकिन न्यायालय से सजा मिलनी चाहिए। हम भी चाहते हैं माफियाओं को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए लेकिन एक प्रक्रिया है, उसके हिसाब से सजा मिलनी चाहिये।।

Add Comment

Most Popular