UP Nikay Chunav : उत्तर प्रदेश में सख्त नगर निकाय चुनाव चल रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। वहीं सारी पार्टियां अपने प्रत्याशी उतारकर चुनाव मैदान में आ चुकी हैं। वहीं प्रत्याशी बड़े-बड़े वादों को लेकर लोंगों से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इसी बीच हमारी टीम हर वार्ड में जाकर उनके किये गये वादों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। साथ ही लोगों से भी जानने की कोशिश कर रही है कि वो अपना समर्थन किसे दे रहे हैं।
इसी कड़ी में हमारी टीम इस्माइलगंज प्रथम वार्ड पहुंची, जहां पर कांग्रेस ने मुकेश सिंह चौहान को पार्षद प्रत्याशी चुना है। इससे पहले भी ये पार्षद थे। हमारी संवाददाता ने उनसे बात की और जाना कि इस बार चुनाव में उनकी क्या तैयारियां है।
मुकेश सिंह ने बताया कि इस बार भी कांग्रेस ने हम पर भरोसा जताया है। यहां के लोग हमारे भाई-बहन हैं और ये लोग हमारे साथ हैं। आगे उन्होंने कहा, हमारे साथ ये भीड़ इसीलए है क्योंकि हमने इन लोगों के लिए काम किया है। इनके साथ हमेशा खड़े रहे हैं। इस बार हम 17 नगर निगमों में से 8 जीतने जा रहे हैं।
Add Comment