Breaking News :

Varanasi: सपा ने डॉ ओ पी सिंह को बनाया मेयर का प्रत्याशी

 

 

समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ ओ पी सिंह माधोपुर सिगरा के निवासी हैं और माधोपुर वार्ड से कई बार नगर निगम पार्षद रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने इन पर विश्वास जताते हुए मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ ओ पी सिंह समाजवादी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। समाजवादी के मूल वोटरों के इतर भी इनकी अच्छी खासी पकड़ फारवर्ड लाबी में है जिन्हें भाजपा का मूल वोटर माना गया है। 

बनारस के व्यापरियों में भी इनकी अच्छी पैठ मानी गई है। वैसे तो बनारस की मेयर सीट भाजपा के लिये जैसे सुरक्षित मानी जाती है लेकिन ओ पी सिंह के मैदान में आने के बाद भाजपा के लिए यह डगर आसान नहीं रहा। 

अब देखना यह है भाजपा किसपर दांव लगाती है। समाजवादी से ठाकुर कैंडिडेट आने के बाद भाजपा के ब्राह्मण या ओबीसी कैंडिडेट पर दांव खेलना लगभग तय दिख रहा है!!

Add Comment

Most Popular