Breaking News :

Varanasi : लोकसभा चुनाव में CM योगी और ओपी राजभर  का होगा गठबंधन ?

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच देर रात वाराणसी के सर्किट हाउस में करीब 25 मिनट की मुलाकात हुई। इसकी पुष्टि सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने की है। अरुण ने संकेत दिया कि लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा का गठबंधन भाजपा से हो सकता है। इस पर गुरुवार रात मुख्यमंत्री से बात भी हुई है। अरुण जल्द ही लखनऊ जाकर परिवार सहित मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेंगे।

बता दें, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बेटे अरुण राजभर की शादी में बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंच सके। शादी के बाद उनके प्रतिनिधि के रूप में सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ओपी राजभर के घर गए और मुख्यमंत्री योगी का बधाई संदेश दिया। देर रात मुख्यमंत्री जब वाराणसी आए तो पता चला कि सर्किट हाउस में ही ओपी राजभर भी बेटे अरुण राजभर के साथ रुके हैं। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी ओपी राजभर से मिले थे। दोनों नेताओं ने राजभर के घर जाकर बेटे व बहू को शादी की शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद से ही भाजपा व सुभासपा के बीच गठबंधन की चर्चाए तेज हो गई हैं।

Add Comment

Most Popular