Breaking News :

UP Politics : सुभासपा से फिर गठबंधन के लिए तैयार भाजपा!

 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा से गठबंधन पर भाजपा को फायदा होने की संभावना जतायी जा रही है। इसी बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सुभासपा से गठबंधन को लेकर प्रतिक्रीया दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी की विचारधारा भाजपा की विचारधारा से मेल खाती है तो उसके लिए दरवाजे खेल हैं। 

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं करती है उसे केवल विचाराधारा से मतलब है। अगर कोई अपनी विचारधारा बदलकर भाजपा के साथ आना चाहता है तो उन सभी के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं। पार्टी उनके लिए इतना बड़ा दिल रखती है। इस दौरान सपाइयों गोला गोकर्णनाथ और नैमिषारण्य जाने पर उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भाजपा को जाता है कि आज उन्हें हिन्दुत्व का मतलब समझ आया है। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। 

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महाअभियान पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने जो काम करती है उसका हिसाब हर साल के बाद लोकतंत्र की मालिक जनता देती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 9 साल कार्यकाल के दौरान गरीब कल्याण के लिए बिना भेदभाव के की गयी सेवा बारे में  लोगों को बताया जा रहा है। 

विपक्ष की आलोचना पर तिवारी ने कहा कि विपक्ष को कुछ नहीं बताना चाहते और न उनकी बातों की चिंता है। भाजपा को मौका देने वाली जनता की चिंता है कि उसके लिए कुछ कर पाए या नहीं। 
 

Add Comment

Most Popular