Breaking News :

UP Politics : भाजपा या विपक्ष में से किसके के साथ जाएगी सुभासपा? ओपी राजभर ने दिया ये जवाब

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों में सत्ताधारी के भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की कवायद शुरू हो गयी है। जिसके लिए विपक्षी दलों के नेता अपने सहयोगी दलों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। 

ओपी राजभर ने कहा कि अगर भाजपा के खिलाफ बसपा, सपा, कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी एकजुट होकर उन्हें गठबंधन बनाने हो जाएं और गैर भाजपाई गठबंधन में सुभासपा की जरूरत समझें तो वह एक फोन पर कहीं पर भी मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता एकमात्र साधन है लेकिन अगर समाज के लिए लड़ाई विपक्ष के साथ ही लड़नी पड़ेगी। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्षी मोर्चे में शामिल होने को अपना लक्ष्य बताया।   

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि राजनीति में कोई भी पार्टी अछूत नहीं है, कोई भी दल किसी के साथ भी गठबंधन कर सकता है। राजनीति में सब कुछ संभव है गठजोड़ की तस्वीरें साफ होने पर वह बताएंगे कि किसके साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुभासपा के साथ गठबंधन करने वाली पार्टियों को पूर्वांचल में फायदा हुआ है। 

Add Comment

Most Popular