Breaking News :

UP Nikay Chunav : दूसरे चरण का हो रहा चुनाव, अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

 

यूपी में नगर निकाय चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो चुकी है। अंतिम चरण में प्रदेश के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका व 267 नगर पंचायत सीटों पर मतदान जारी है। निकाय चुनाव के रण में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व निर्दली प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है, चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी साझा की है।

जिलेवार मतदान प्रतिशत की सूची

  1. मिर्जापुर में 9 बजे तक 8 प्रतिशत मतदान
  2. हाथरस में 9 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान
  3. सिद्धार्थनगर में 9 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान
  4. पीलीभीत में 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान
  5. सोनभद्र में 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान
  6. पीलीभीत में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
  7. बुलंदशहर में 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान
  8. हमीरपुर में 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान
  9. अमेठी में 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान
  10. अंबेडकरनगर में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
  11. बस्ती में 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान
  12. कासगंज में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
  13. बदायूं में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
  14. महोबा में 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान
  15. औरैया में 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान
  16. फर्रुखाबाद में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
  17. कन्नौज में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
  18. नोएडा में 9 बजे 12 प्रतिशत मतदान
  19. भदोही में 9 बजे तक 9.37 प्रतिशत मतदान

Add Comment

Most Popular