Breaking News :

UP Budget 2023: सीएम योगी ने प्रेसवार्ता में कहा- बजट का आकार राज्य की जरूरत के अनुरूप

 

यूपी विधानसभा में 2022-23 के लिए बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेसवार्ता रखी। जिसमें उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि इस बार के बजट का आकार छह लाख 90 हजार करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि बजट का आकार प्रदेश की जरूरतों के अनुरूप है। यह लक्ष्य वित्तीय अनुशासन बनाने से प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश में राजस्व कर में वृद्धि हुई है।  

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने जनता पर बिना कोई नया कर लगाए बजट का आकार बढ़ाया है। यह सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। जनता पर महंगाई का बोझ नहीं डाला गया। सरकार ने अपना राजस्व बढ़ाने के साथ ही पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया है।

Add Comment

Most Popular

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.