UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2023 का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच आ सकता है। इस बार तय समय से एक दिन पहले 31 मार्च को ही मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया था। यूपी बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने का काम इन दिनों जोरों पर चल रहा है। परीक्षा परिणान तैयार करने के लिए अवार्ड ब्लैंक तैयार किया जा रहा है। कॉपियों में परीक्षक द्वारा दिए गए अंक को स्कैन कर सूची बनाने का काम चल रहा है।
आपको बता दें, प्रदेश भर में 258 केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ था। हाई स्कूल की लगभग 1.86 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़ कॉपियों को मिलाकर कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है।
कापियों के मूल्यांकन के लिए 143,933 परीक्षक लगाए गए थे। मूल्यांकन केंद्रों पर सुचिता के लिए सीसीटीवी लगाए गए थे जिसकी मॉनिटरिंग जिला व राज्य मुख्यालय से की जा रही थी। पहली बार परीक्षकों को कॉपी जांच का प्रशिक्षण दिया गया था।
हाईस्कूल में 208953 और इंटरमीडिएट में 222,618 को मिलाकर 431,571 परीक्षार्थियों वे परीक्षा छोड़ी थी। हाई स्कूल में 131,6487 और इंटरमीडिएट में 27,69,258 को मिलाकर 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 133 मुन्नाभाई पकड़े गए थे। परीक्षा में 81 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे।
प्रदेश भर में बनाए गए 8753 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। इस बार बगैर पेपर आउट, गलत पेपर ओपनिंग और नकलविहीन के ही परीक्षा सम्पन्न हुई थी। 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच परीक्षाएं आयोजित हुई थी। यह जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने दी।
Add Comment