Breaking News :

विवाह कार्यक्रम के दौरान आई आफत, मकान का छज्जा टूटा, और फिर...

 

ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजराज नगर में बुधवार की देर रात्रि एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। भारी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी अचानक मकान का छज्जा गिर गया। 3 बच्चों समेत 5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजराज नगर में बुधवार को एक घर में शादी थी। जिसकी तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था, घर के बाहर भारी संख्या में लोग की भीड़ मौजूद थी। रात लगभग 11:00 बजे अचानक मकान का छज्जा गिर गया जिसकी चपेट में कई लोग आ गये। हादसे में 3 बच्चों समेत 5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो घर में शादी विवाह के कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं कुछ लोग मकान के छज्जे के किनारे खड़े थे कि अचानक मकान का छज्जा टूट कर नीचे गिर पड़ा।

रिपोर्ट- अरविन्द दुबे, सोनभद्र

Add Comment

Most Popular