आगरा शहर में आवारा स्वानो का आतंक बढ़ता चला जा रहा है। आवारा स्वान मासूमों को अपना निशाना बना रहे हैं। 2 वर्षीय मासूम को गली के आवारा स्वान ने निशाना बनाया। उसके चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक उसका उचित उपचार करने में लगे हुए हैं।
घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला रेवती का है। नगला रेवती में 2 वर्षीय मासूम रितिका कृष्णा अपने परिवार के साथ रहता है जो राजमिस्त्री का काम करता है। बताया जाता है कि सुबह उसकी 2 वर्षीय मासूम रितिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी घर के बाहर घूम रहे आवारा स्वान ने उसे अपना शिकार बना लिया। उसके चेहरे पर हमला किया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। मासूम की चीखने चिल्लाने पर लोग जब दौड़कर पहुंचे तो स्वान को मार कर भगाया और मासूम बच्ची को उस स्वान से बचाया। बच्चे को बुरी तरह से स्वान ने जख्मी कर दिया था। बच्चों को लेकर तुरंत जिला अस्पताल की ओर दौड़ लगाई।
इमरजेंसी में पहुंचते ही बच्ची का शुरू हुआ इलाज
घायल अवस्था में 2 वर्षीय मासूम जैसे ही इमरजेंसी वार्ड पहुंची। उसकी स्थिति देख चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया। बाल रोग विशेषज्ञ को भी बुलाया गया जिन्होंने अपना उपचार लिखा और अधीनस्थों ने उनके अनुसार बच्ची का इलाज शुरू कर दिया। इस घटना के बाद से बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल है क्योंकि आवारा स्वान ने बच्ची के चेहरे को निशाना बनाया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इमरजेंसी वार्ड की कमान संभालने वाले चिकित्सक ने बताया कि जैसी बच्ची जख्मी अवस्था में आई। उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, फाइल बनाई गई और चिकित्सक को भी बुलाया गया। चिकित्सक के अनुसार अब उसका इलाज किया जा रहा है।
पड़ोसी का पालतू है आवारा स्वान
घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाई गई मासूम के पिता का कहना है कि जिस स्वान ने उसकी बेटी को निशाना बनाया वह आवारा है। लेकिन पड़ोसी का वह पालतू है पड़ोसी उसे खाना पीना खिलाते हैं, जिसके चलते वह उनके घर के आसपास ही घूमता रहता है। इससे पहले भी यह आवारा स्वान कई और लोगों को भी अपना निशाना बना चुका है।
जिला अस्पताल में भी आवारा स्वान का आतंक
सीएमएस अनीता शर्मा ने बताया कि स्वान द्वारा काटे जाने से घायल हुई बच्ची जो जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका उचित उपचार किया जा रहा है लेकिन आवारा स्वानो का आतंक लगातार बढ़ता चला जा रहा है। उन्होंने इसके लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि नगर निगम आवारा स्वानो को नहीं पकड़ रहा है। जिला अस्पताल में भी काफी आवारा स्वान घूमते रहते हैं। जिसके लिए उन्होंने कई बार पत्र लिखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
Add Comment