Breaking News :

सुल्तानपुर: पुलिस द्वारा सुरक्षित ईदगाह व मस्जिदों में ईद नमाज का आयोजन

 

Sultanpur: सुल्तानपुर में ईद-उल अजहा की अदा हुई नमाज ईदगाह व मस्जिदों से लेकर चप्पे पर पुलिस रही मुस्तैद, डीएम-एसपी ने दी पर्व की बधाई

ईद-उल अजहा के मौके पर शांतिपूर्वक जिले भर में नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों से लेकर मस्जिदों तक में सुबह-सुबह नमाज अदा की। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह से लेकर मस्जिदों तक पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। कही भी सड़क पर नमाज अदा की खबर सामने नहीं आई है।

ईदगाह पर शहर काजी की इमामत में अदा हुई नमाज 

शहर के घरहां स्थित ईदगाह में शहर काजी अब्दुल लतीफ की इमामत में नमाज अदा की गई। वही चौक स्थित बीबीया मस्जिद में मौलाना कसीम कासमी, व बाधमंडी स्थित मरकज मस्जिद में मौलाना उस्मान कासमी और खैराबाद स्थित मस्जिद मीर बंदे हसन में मौलाना बबर अली खां ने ईद-उल अजहा की नमाज अदा कराई। शाहगंज चौकी पर डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन वर्मा और ईदगाह पर चेयरमैन नगरपालिका प्रवीण अग्रवाल, एएसपी विपुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी, एसडीएम सीपी पाठक, कोतवाल राम आशीष उपाध्याय व कई एक संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उल अजहा की बधाई दिया।

जज्बात को करें कुर्बान 


मौलाना बबर अली खां ने बताया कि ईद-उल अजहा कुर्बानी का दिन है। इसे सिर्फ जानवर की कुर्बानी तक महदूद कर रखा गया है। हालांकि ये कुर्बानी हमें जज्बात को कुर्बान करने आदि का संदेश देती है। इसी तरह कुर्बानी के जानवर के लिए हुक्म है कि उसमें कोई ऐब नहीं हो। इससे ये संदेश दिया गया है जिस प्रकार ईश्वर ऐबदार जानवर की कुर्बानी कबूल नहीं करता वैसे ही ऐबदार कैरेक्टर व आचरण को भी कबूल नहीं करेगा। हम सारी कुर्बानी से पहले इंसान बनना होगा।

इसलिए मनाई जाती है ईद-उल अजहा 


मौलाना ने बताया कि हजरत इब्राहीम नबी ने स्वप्न देखा था कि वे अपने बेटे हज़रते इस्माईल नबी को कुर्बान कर रहे हैं। उन्होंने बेटे को स्वप्न की जानकारी दी तो बेटे ने कहा आपको जो हुक्म हुआ है उस पर अमल करें। जिस पर इब्राहीम नबी इस्माईल नबी को लेकर मक्के में मेना के मैदान में लेकर आए। यहां उन्होंने आंख पर पट्टी बांधा और छुरी चला दिया। लेकिन ईश्वर ने देखा कि हमारे नबी ने तो ख्वाब को सच किया तो वहां से एक दुम्बा आया और इस्माईल नबी बच गया। इस दिन से ईद-उल अजहा का त्योहार कुर्बानी की याद में मनाया जा रहा है।

 

 

Add Comment

Most Popular