Breaking News :

सपा नेता रोली तिवारी पार्टी से बाहर, स्वामी प्रसाद के बयान का किया था विरोध

 

रामचरितमानस विवाद को लेकर चल रहा बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि इसकी वजह सामने नहीं आयी है। पर लोगों का मानना है कि रोली तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध किया था इसलिए उन्हें बाहर कर दिया गया है।

स्वामी मौर्य के बयान का किया था विरोध

बता दें, सपा सरकार में रोली तिवारी राज्य महिला आयोग की सदस्य थीं। फिर पार्टी ने इन्हें प्रदेश का प्रवक्ता बनाया। वर्तमान में इनके पास कोई दायित्व नहीं था। रामचरितमानस की पंक्तियों को लेकर पिछले दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी का रोली तिवारी ने सोशल मीडिया पर विरोध किया था। जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

पार्टी से निकाले जाने का नहीं है दुख

रोली तिवारी का कहना है कि वह राम में आस्था रखती हैं। 16 वर्षों से पार्टी की कार्यकर्ता थीं लेकिन उन्हें पार्टी से निकाला गया जिसका दुख नहीं है। वहीं, जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी का कहना है कि पार्टी ने पूर्व में ही धार्मिक बयानबाजी पर रोक लगायी थी। उसके बावजूद रोली तिवारी ने पार्टी से हटकर बयान दिये।

Add Comment

Most Popular

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.