Breaking News :

कानपूर अग्निकांड के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने की सरकार से मुआवजे की अपील

 

कानपुर में अग्निकांड की स्थिति देखने जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बांसमंडी पहुंचे तो उन्हें देख सारे व्यापारी फूट-फूटकर कर रोने लगे और 
 मदद की गुहार लगाने लगे। कानपूर पहुंचते ही अखिलेश यादव ने व्यापारियों बातचीत की और बर्बादी का हाल जानने के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार से तीन हजार करोड़ की हुई हानी के लिए व्यापारियों
 को अधिक से अधिक मुआवजा दिए जाने की अपील की। और आगे उन्होंने सरकार से यह भी कहा कि व्यापार के लिए अस्थायी रूप से वैकल्पिक स्थान दिया जाए और जर्जर बाजार को नए बाजार में तब्दील किया जाए।

अखिलेश यादव ने सरकार से व्यापारियों को परेसान न करने की लगाई गुहार 

आगे अखिलेश यादव ने सरकार से कहा कि अग्निकांड के पीड़ितों को प्रशासन और संबंधित विभाग परेशान न करें, बल्कि उनसे सहानुभूति दिखाएं। अखिलेश यादव शनिवार शाम कानपूर के बांसमंडी पहुंचे थे। व्यापारियों से बात करने के बाद चीफ फायर अफसर दीपक कुमार से जानकारी ली। फायर अफसर भी उनके कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि यहां साफ तौर पर प्रशासन की लापरवाही देखी जा रही है। अगर समय से संसाधन जुटाकर आग बुझा दी जाती तो व्यापारियों का इतना नुकसान नहीं होता।

प्रशासन बिल्डिंग सीज करके कानूनी कार्रवाई की बात की जा रही है। प्रशासन डराएगा, धमकाएगा। सरकार सेमेरी यही अपील है कि वह डराए, धमकाए नहीं व्यापारियों की मदद करे। उन्होंने कहा कि मेरा व्यापारियों की मेहनत से भरोसा बना है और बाहर के व्यापारी यहां आते हैं। सरकार नुकसान की भरपाई करे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने व्यापारियों को मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा मामले को विधानसभा में उठाएंगे। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन रहे दिवंगत रामसेवक यादव के किदवईनगर स्थित आवास सांत्वना देने गए। फिर भौंती में दीपू चौहान के यहां गए। इसके बाद कानपुर देहात के कार्यक्रमों शिरकत की। बांसमंडी के अग्निकांड की स्थिति देखने के बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान के श्यामनगर स्थित आवास सांत्वना देने गए। आदि बड़े बड़े दिग्गजों के द्वारा व्यापारियों को सहानुभूति दि जा रही है। 

Add Comment

Most Popular