लोकसभा में आज(9 अगस्त) लगातार दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हो रही है। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बातें राखी हैं। जिसमे राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
बता दें, राहुल गाँधी का भाषण भले ही छोटा था, लेकिन इस बीच उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं, जिस पर भाजपा सांसदों ने आपत्ति जाहिर की है। राहुल गाँधी ने सदन में पीएम मोदी की सरकार पर भारत माता को बदनाम करने जैसे आरोप लगाए है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मारा है। राहुल गाँधी ने कहा कि हिंदुस्तान का मणिपुर में कत्ल किया है, मर्डर किया है।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर सदन में अभद्रता करने का आरोप लगया है। इसी बीच भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है कि जब कांग्रेस भाषण खत्म करने के बाद सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने अभद्रता का परिचय दिया था। स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर आरोप है कि वो जब सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने सदन में फ्लाइंग किस की थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में मौजूद महिला सदस्यों का अपमान किया है।
वहीं, भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने राहुल गांधी के खिलाफ सदन में अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सदन से ही रहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इसके अलावा, बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल गांधी द्वारा सदन में अभद्र आचरण करने का आरोप लगाते हुए संसद के अध्यक्ष ओम बिरला को इसके खिलाफ चिट्ठी लिखी है।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, '' सदन से सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी बाहर चले गए थे। यह संसद के एक सदस्य का दुर्व्यवहार है। उन्होंने कहा यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है। वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है... उन्होंने कहा कि यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए, हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है।
ऐसा पहले बार नहीं है जब राहुल गाँधी ने सदन ने ऐसा किया हो, इस से पहले भी एक बहार राहुल गाँधी सदन में आँख मार चुके हैं। साथ ही पीएम मोदी को गले भी लगा चुके है। हालाँकि इस बार का मामला थोड़ा पेचीदा है।
बता दें , मोदी कार्यकाल के पहले साल में भी एनडीए के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पिछली बार भी राहुल गांधी ने भाषण देने के बाद कुछ ऐसा ही किया था, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए थे। दरअसल, साल 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाषण देने के बाद वो अपने सीट से उठे और सीधे पीएम मोदी की ओर चल पड़े थे। पीएम मोदी को उन्होंने उठने के लिए कहा और जब पीएम मोदी उठे तो राहुल ने उन्हें गले लगा लिया था।
Add Comment