नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। और तभी से सीमा हैदर के बारे में हर कोई जानने के लिए हर उत्सुक रहता है।
एक बार फिर सीमा हैदर चर्चा में हैं, दरअसल, इस बार सीमा की नहीं बल्कि सीमा के पति सचिन मीणा को 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' कहने वाली पड़ोसी महिला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर पड़ोसी महिला मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
बता दें, सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने पड़ोसी महिला को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। वकील एपी सिंह ने कहा कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी "अपमानजनक" टिप्पणियों के लिए देश के हर पति से प्रतिक्रिया मिलेगी।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन के पड़ोस में रहने वाली महिला सचिन के बारे में कुछ कहती नज़र आ रही है, महिला ने कहा कि, "सचिन.. क्या है सचिन में... लप्पू सा सचिन है... मुंह से बोलना आवे ना, बोलता तो है ना, झींगुर सा लड़का है... उससे प्यार करेगी वो। हाथ फिराती रहे, ये प्यार है?"
बता दें कि अपने इस कमेंट के बाद मिथिलेश रातोंरात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। लेकिन सीमा के वकील एपी सिंह इन टिप्पणियों को लेकर मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
एपी सिंह ने कहा कि यह टिप्पणी हर पति का अपमान है। हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में, त्वचा के रंग और शारीरिक विशेषताओं के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसीलिए हम महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।
उधर, मिथिलेश भाटी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया है। उन्होंने कहा
मुझे गुस्सा आ गया और ये शब्द मेरे मुंह से निकल गये। हमारे यहां बोलचाल में ऐसी भाषा का आमतौर पर इस्तेमाल होता है। और लोग भी मुझे 'लप्पी' कहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं 'लप्पी' बन जाऊंगी। मिथिलेश ने कहा कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया है।
बता दें, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक जुलाई 2023 से ही सुर्खियों में है जब से वह अपने प्रेमी सचिन मीना से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते सीमा पार कर अवैध तरीके से भारत आई है।
सीमा हैदर का दावा है कि ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन से उनकी प्रेम कहानी वर्ष 2019 में ऑनलाइन PUBG खेलने के दौरान शुरू हुई थी। सीमा पहले से शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे भी है।
Add Comment