लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से राजनीति के गलियारे में सरगर्मियां तेज है। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की तैयारियां भी जोरों पर है। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की खबर भी सामने आ रही है। जिसको लेकर प्रियंका गाँधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बता दें , 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर रॉबर्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए। रॉबर्ट ने आगे कहा, मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें।
Add Comment