Breaking News :

आरजेडी विधायक बोले- नीतीश के PM बनने से बेहतर राष्ट्रपति शासन है, तेजस्वी को होना चाहिए सीएम

 

सूत्रों के मुताबिक पटना के सियासी गलियारों मे लगता है फिर उथल पुथल के आसार दिख रहे हैं।क्या तेजस्वी के शह पर बागी विधायक सुधाकर सिंह नीतीश के खिलाफ बोले रहे हैं,ये सवाल लगातार बना हुआ है। आरजेडी के बागी विधायक सुधाकर सिंह ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर हमला बोला है। आज 27 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2005 में उनके सत्ता में आने के बाद से राज्य पिछड़ गया है।

सुधाकर सिंह ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ठीक से नहीं चल रही है। सरकार न ही मंडी कानून बनाने के पक्ष में है। न ही हर खेत तक पानी पहुंचाने के पक्ष में है। न ही शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना चाहती है। नीतीश कुमार केवल पद पर बने रहना चाहते हैं। उनके पास एकसूत्रीय एजेंडा है। सुधाकर सिंह ने जदयू पर बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि जदयू लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है। तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनने लायक हैं।

आरजेडी मोदी की तारीफ करते बोले नीतीश प्रधानमंत्री लायक नहीं -

राजद विधायक ने कहा कि देश में मोदी जी का विकल्प नहीं हो सकता है। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने से अच्छा है कि राष्ट्रपति शासन आ जाए। बता दें कि  आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और राजद विधायक सुधाकर सिंह को नीतीश कुमार के खिलाफ तीखे हमले के कारण कैबिनेट से पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ उनकी आक्रामकता खत्म नहीं हुई और उन्होंने अपनी बयानबाजी जारी रखी। इसके बाद राजद की तरफ से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

 

 

Add Comment

Most Popular

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.