देशभर में पोलियो की बीमारी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में समय-समय पर अभियान की शुरुआत की जाती है। इसी के चलते जनपद रामपुर में एक बार फिर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। एडी स्वास्थ्य डॉ रेखा रानी मुरादाबाद मंडल ने जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की है।
मुरादाबाद मंडल स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक डॉ रेखा रानी जिला महिला अस्पताल रामपुर पहुंची और जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। उनके साथ सीएमओ डॉक्टर एसपी सिंह, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अनवर सादात के अलावा जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ मेहता मौजूद रहे।
इस दौरान अपर निदेशक ने फीता काटा और पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। गौरतलब है कि पल्स पोलियो अभियान को कामयाब बनाने के लिए पहले दिन ही जगह-जगह पोलियो बूथ सजाए गए। इसके बाद घर-घर जाकर 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान पूरे जनपद में सप्ताह भर चलेगा।
रिपोर्ट- मुजस्सिम खान, रामपुर
Add Comment