Breaking News :

राहुल गाँधी को मिली दोगुनी ख़ुशी, संसद की सदस्यता बहाल होने के साथ वापस मिला सरकारी बंगलो 

 

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की मुश्किलें जहाँ खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी, वहीँ आज दोगुनी खुशियां उनके कदम चूम रही है। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद अब उन्हें सरकारी बंगला भी आवंटित कर दिया गया है। सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने राहुल को 12 तुगलक लेन वाला बंगला आवंटित कर दिया है। जिसके बाद बंगला वापस मिलने पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूरा हिंदुस्तान ही मेरा घर है।

बता दें कि संसद सदस्यता जाने से पहले राहुल गांधी इसी बंगले में रहते थे। यह बंगला साल 2004 से ही राहुल गांधी के नाम पर आवंटित था। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी की सांसदी को बहाल कर दिया था।

दरअसल, राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सजा सुनाई गई थी। सूरत कोर्ट ने उन्हें मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी चली गई थी। साथ ही उनका सरकारी बंगला भी वापस ले लिया गया था। हालांकि, अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल के पक्ष में फैसला सुनाया और उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद राहुल की संसद की सदस्यता बहाल की गयी और फिर सरकार बंगलो भी वापस मिल गया है।  

Add Comment

Most Popular