UP Nikay Chunav: जनपद मैनपुरी में प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। वहीं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अलग-अलग नगर पंचायतों में फ्लैग मार्च करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जनपद में सभी मतदान केंद्रों की जांच की जा रही है।
गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उनको चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लाइसेंस धारकों को सूचित कर दिया गया है कि अति शीघ्र अपने लाइसेंस दुकानों व थानों में चुनाव से पूर्व जमा कर दें।
मैनपुरी के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में चुनाव 4 मई को कराया जायेगा। जिसको लेकर तैयारियां बढ़ाई जा रही हैं। जिले में 1 नगरपालिका, 9 नगर पंचायत और कुल 10 नगर निकाय हैं। सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम कर लिये गये हैं। 10 नगर निकायों में कुल 100 मतदान केंद्र और 281 बूथ हैं। सभी बूथवार और वार्डवार की समाक्षा करके जो भी शरारती तत्व पाये जाते हैं। उन पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
Add Comment