Breaking News :

जाति- मजहब नहीं, सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ बढ़ रहे आगे

 

योगी आदित्यनाथ कल आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया और कहा कि आगरा अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण हैं। जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं। यही वजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही है।

अयोध्या भगवान श्री राम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब बृज की बारी है। हम जाति पाति के आधार पर या मजहब के आधार पर नहीं बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

देश के बारे में उन्होंने कहा, भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यहां 9 वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ। आज भारत का गौरव वापस लौट आया है। G-20 इसका उदाहरण है। G-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल गई। 6 वर्ष पहले ऐसा नहीं था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे, लेकिन आज आगरा स्वर्ग है।

उत्तर प्रदेश के बारे में बात करते हुए कहा, हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हो गई है। आज कोई तमंचा लेकर घर से बाहर डर के नहीं निकलता। हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिए हैं। 

प्रधानमंत्री का विशन, यूपी का मिशन है ये नया उत्तर प्रदेश। जो किसान पहले सर झुकाकर चलता था। आज वो फक्र से सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारे यहां का उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।

2017 से पहले माफियाओं का कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है। आज पैसा वसूली नहीं होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना और अन्य योजनाओं का सबको लाभ मिला है। जल्द ही आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी।

डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ मिला है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाया है। आगरा वासियों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मैं आज इसीलिए आया हूँ कि आप हमारे महापौर प्रत्यशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डो को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें, चाहे वो नगर पालिका हो या नगर पंचायत।

Add Comment

Most Popular