Breaking News :

लोकसभा चुनाव 2024 : नीतीश विपक्ष को कर रहे एकजुट, अखिलेश और ममता से करेंगे मुलाकात

 

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी एकता की कवायद एक बार फिर शुरू हो गयी है। इस बार विपक्ष को एकजुट करने का बीड़ा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठाने जा रहे हैं। जिसके लिए वह पहले लखनऊ और बाद में कोलकाता का दौरा करने वाले हैं। 

जानकारी के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाक़ात करने वाले हैं। जिसके बाद 25 अप्रैल को वह विशेष विमान से कोलकाता जाएंगे। जहां पर नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे। हाल ही में दिल्ली के दौरे से लौटे नीतीश कुमार के इन दौरों को लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से नीतीश ने मुलाक़ात की थी। साथ ही वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से , वाम दलों के नेताओं डी. राजा और सीताराम येचुरी से भी मिल चुके हैं। माना यह भी जा रहा है कि नीतीश आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष का प्रधानमंत्री चेहरा हो सकते हैं। 
 

Add Comment

Most Popular