Nehru Museum: दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने जाने पर देश की राजनीति गरमाई हुई है। न केवल कांग्रेस नेता बल्कि विपक्ष के नेता भी इसे केंद्र सरकार का गलत कदम बता रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और शिवसेना नेता संजय राउत के बयान सामने आए हैं। जिसमें उन्होंने केंद्र के इस फैसले का विरोध किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र द्वारा नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर नाराजगी जताई थी। खरगे ने कहा कि जिनका कोई इतिहास नहीं है, वो दूसरों का इतिहास मिटाने पर लगे हैं। उन्होंने कहा कि नाम हटाने से किसी की शख्सियत कम नहीं होने वाली है।
नेहरु मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी का नाम बदलने पर संजय राउत ने कहा कहा कि- पंडित नेहरू ने देश को बनाने के साथ आजादी की लड़ाई में भी योगदान दिया था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। देश में कई प्रधानमंत्री हुए और सभी ने देश के लिए काम किया है, लेकिन संग्रहालय का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। नेहरू के नाम से ही संग्रहालय चल सकता था। उसी में आप बड़ा स्थान सभी को दे सकते थे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा नेहरु मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी का नाम बदल कर प्रधानमंत्री संग्रहालय कर दिया गए है।
Add Comment