यल मैड्रिड और ब्राजील के फॉरवर्ड विनिशियस जूनियर एक बार फिर से नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा है। रविवार को स्पेन के लीग लालिगा में उन पर विपक्षी टीम मलोरका के फैंस फाफी ने उनके नस्ल को ले कर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की। स्ट्रीमिंग सर्विस DAZN ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें फैंस विनिशियस को “मोनो” यानी बंदर कह कर पुकार रहे है। जिससे सुन कर फॉरवर्ड विनिशियस काफी मायुस हुए।
पहले भी हो चूका है नस्लीय दुर्व्यवहार
विनीसियस को इससे पहले कम से कम तीन मौकों पर फैंस से नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है। पहली बार उन्हें नवंबर 2021 में बार्सिलोना के खिलाफ, दूसरी बार सितंबर 2022 में एटलेटिको मैड्रिड और तीसरी बार दिसंबर 2022 के आखिर में वलाडोलिड के खिलाफ हुए मैच के दौरान। तीनों ही मैच स्पाकिं में हुए और स्पेनिश टीम के खिलाफ हुए थें।
इसके बाद रविवार उनके साथ जो घटना हुई उसपर विनिशियस ने कहा - यह रंगभेद और जेनोफोबिक है, यानी विदेशियों के खिलाफ भेदभाव है। यूरोप में एक ब्लैक ब्राजीलियाई के सफल होने की खुशी यहां बहुल लोगों के मन में खटकती है। जिसके कारण यह लोग हमारे साथ इस तहर का बर्ताव करते हैं।
Add Comment