Breaking News :

राज्यमंत्री ने किया जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का औचक निरीक्षण


गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज में स्थित जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा.अरुण कुमार सक्सेना ने निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वृक्षारोपण किया। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री ने बताया कि जटायु (गिद्ध) धीरे-धीरे हमारे देश से विलुप्त हो रहे हैं। जिसके संरक्षण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एक विशेष अभियान के तहत जटायु के संरक्षण हेतु अहम कदम उठा रही है जिससे जटायु (गिद्ध) का संरक्षण हो और उनका प्रजनन बढ़ सके। आगे मंत्री ने बताया कि जटायु (गिद्ध) भगवान श्री राम के समय से है। जटायु (गिद्ध) गंदगी से मुक्त करने में अहम योगदान देते हैं।

रिपोर्ट- सचिन यादव, गोरखपुर
 

Add Comment

Most Popular