Manjhi: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे के नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद से प्रदेश का सियासी माहौल गर्म है। इसी सन्दर्भ में मांझी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आपके मन में सवाल होगा कि 13 जून को बिहार मंत्रिमंडल से संतोष सुमन का इस्तीफा क्यों हुआ। इसका क्या कारण हो सकता है। इस पर संतोष की प्रतिक्रिया आ चुकी है।
मांझी ने कहा कि नीतीश फिर से एनडीए में मिल जाएंगे और वह तेजस्वी को सीएम नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि क्या नीतीश ने बीजेपी के साथ सरकार नहीं बनाई थी। आपको बता दें कि जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश बस लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। यदि उनके पास मेरे भाजपा से मिलने सबूत हों तो दिखाएं।
वहीं CM नीतीश का कहना है कि वे भाजपा से मिले हुए थे। अगर साथ रहते तो विपक्षी दलों की होने जा रही बैठक की बातें भाजपा तक पहुंचा देते। मांझी के भाजपा के करीब जाने की जानकारी थी। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने खुद मांझी के सामने पार्टी का जदयू में विलय करने या अलग होने की पेशकश की थी। मांझी ने अलग होने का फैसला किया।
Add Comment