Breaking News :

Lucknow News: सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की नई महापौर, 110 पार्षदों ने ली शपथ

 

लखनऊ शहर की नई महापौर सुषमा खर्कवाल ने आज शपथ ले ली है। गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हाल में मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब ने दोपहर सवा बारह बजे सुषमा खर्कवाल को महापौर पद की शपथ दिलाई और फिर महापौर ने सभी 110 पार्षदों को शपथ दिलाई। इस बार भाजपा के 80, सपा के 21, कांग्रेस के दो, बसपा का एक और छह निर्दलीय पार्षद ने जीत हासिल की है। 

शपथ लेने के दौरान सुषमा खर्कवाल ने कहा कि वह एक नई सोच के साथ काम करेंगी। जिसमें स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक का निषेध, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा और स्वास्थ्य शामिल हैं। शहर को विकास के रास्ते पर देश में एक नई पचाहन देंगी लेकिन इसके लिए सभी पार्षदों, अधिकारियों के साथ ही जनता का सहयोग चाहिए। महापौर की शपथ लेने के बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने उनको शक्ति का प्रतीक चांदी की गदा भी सौंपी।

इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर संयुक्ता भटिया, विधायक गोपाल टंडन, नीरज बोरा,योगेश शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व आईएस दिवाकर त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने जनता का आभार जताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 30 साल में उन्होंने शहर को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजेपई को याद किया।


 

 

Add Comment

Most Popular