नई दिल्ली। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन बाद आखिरकार ब्रिटेन को अपना नया शासक मिल गया। ब्रिटेन के नए महाराज के रूप में महाराज चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी हुई। इसके लिए वेस्टमिंस्टर ऐबी में ताजपोशी के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
पिछले 900 सालों से ब्रिटेन में ताजपोशी की परंपरा चली आ रही है। किंग चार्ल्स तृतीय से पहले उनकी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी 2 जून 1953 को वेस्टमिंस्टर एबे में हुई थी। वहीं, 70 साल बाद चार्ल्स तृतीय के रूप में ब्रिटेन को नया राजा मिला है। ताजपोशी के कार्यक्रम में महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला के सिर पर ताज सजा। इस कार्यक्रम को तमाम टीवी चैनलों और संचार के अन्य माध्यमों से लाइव प्रसारित भी किया गया।
बता दें कि पिछले साल सितंबर में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जिसके बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स तृतीय यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य देशों के सम्राट के रूप में प्रबल दावेदार बने थे। वहीं, ताजपोशी के साथ ही वह इन देशों के सम्राट बन गए हैं। वर्तमान समय किंग चार्ल्स तृतीय की निजी संपत्ति 18,375 करोड़ है।
Add Comment