Breaking News :

2024 में आम चुनाव पार्टी के लिये कांग्रेस भाजपा का सामना नहीं कर सकती

 

2024 के आम चुनाव में पार्टी के लिए कांग्रेस मोदी सरकार का सामना नहीं कर सकती, ये बात खुद कांग्रेस महासचिव ने कही है। उन्होंने कहा, भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होना चाहिये। इससे पहले राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कई बार इस बात को स्वीकार किया है।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, भाजपा के वोट बिखेरने के लिये विपक्षी दलों का एकजुट होना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस भी विपक्षी एकता को लेकर चिंतित है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मौकों पर मौजूदा स्थिति को बयां किया है कि कांग्रेस अकेले इस सरकार का सामना नहीं कर सकती। कांग्रेस हर कीमत पर लड़ेगी लेकिन हमें इस अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार से लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत होगी।"

आगे उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है। भाजपा सरकार तानाशाही सरकार हो गयी है और इस तानाशाही सरकार से लड़ना विपक्ष के लिये बहुत बड़ा काम है।

 

Add Comment

Most Popular

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.