Breaking News :

शहर में निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

 

 

मैनपुरी शहर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा भव्यता पूर्वक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों ने पहुंचकर शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजनैतिक दलों ने भी शोभायात्रा में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और भगवान परशुराम की बनाई हुई आकृतियों का आशीर्वाद लिया।

इस शोभायात्रा में लगभग 25 मनमोहक झांकियां सजाई गईं। शहर के सचदेवा पेट्रोल पंप से होते हुए और विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा का समापन रामलीला मैदान आगरा रोड पर किया गया। भव्य शोभायात्रा के आयोजन में शोभायात्रा के संयोजक, आयोजक तथा क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।

Add Comment

Most Popular