गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में कलेक्ट्रेट रोड पर गुरुवार को एक दंपति का हाईवोल्टेज ड्रामा घंटों तक चलता रहा है। यहां पर बेवफाई से नाराज पत्नी ने पति को जमकर पीटा और पीटते हुए थाने लेकर पहुंची। वहीं, महिला द्वारा उसके पति को पीटता देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
जानकारी के मुताबिक जिले के माधोपुर गांव की रहने वाली नीता देवी की शादी रंजीत कुमार के साथ साल 2016 में हुई थी। लेकिन पति के अपनी भाभी के अवैध संबन्ध थे, जब उसने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी एक ढाई साल की बच्ची भी है, जिसके दिल में छेद है। वहीं ससुराल से निकाले जाने के बाद वह कोर्ट में अपने हक़ के लिए केस लड़ रही है।
नीता देवी बताया कि उसका पति रंजीत केस की पैरवी करने के लिए कोर्ट पहुंचा था और जैसे ही वह बाहर निकला तो उसे देखकर भागने लगा। जिसके बाद उसने कलेक्ट्रेट रोड में अपने पति को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। महिला ने पुलिस के सामने भी अपने पति की पिटाई की। फिलहाल दोनों के थाना पहुंचने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Add Comment