गाजीपुर में दिनांक 29 मई से 01 जून के बीच अंतरजनपदीय ट्रायल मैच खेला गया। जिसमें गाजीपुर मंडल की 17 सदस्यीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंडर 16 श्रेणी में जगह बनाई। इसकी आधिकारिक सूची उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकृत चयनकर्ता द्वारा जारी कर दी गयी है। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने दी।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त सूची के अनुसार निम्न खिलाड़ियों का चयन किया गया है। गाजीपुर मंडल की 17 सदस्यीय टीम के चयनित खिलाड़ी नवीन कुमार (मऊ), करण कुमार वर्मा (मऊ), जीशान अहमद (मऊ), अभिषेक यादव (बलिया), आरिफ रजा (बलिया), दीपक सिंह (आजमगढ़), आनंद विजय सिंह (गाजीपुर), अनिल यादव (आजमगढ़), मिथलेश यादव (गाजीपुर), अतुल यादव (गाजीपुर), शिवांश सोमवंशी (मऊ), प्रखर सिंह (मऊ), अबू कैफ (आजमगढ़), युवराज सिंह (बलिया), आदित्य मौर्या (गाजीपुर), दिव्यांश गुप्ता (मऊ) एवं वेंकटेश दुबे (गाजीपुर)। इसके अतिरिक्त 8 खिलाड़ियों को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है।
अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में इन्हें चुना गया
अतिरिक्त खिलाड़ियों को तभी अवसर प्रदान किया जायेगा, जब चयनित 17 खिलाड़ियों में से कोई खिलाड़ी ओवरएज, मेडिकली परीक्षण अथवा अन्य किसी कारणों से अनुपस्थित रहेगा।अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में राहुल चौहान (मऊ), प्रवीण चौरसिया (मऊ), चित्रांश राय (बलिया), प्रतीक कुमार राय (बलिया), सौरभ कुमार (आजमगढ़), आयुष्मान सिंह (बलिया), शुभम यादव (आजमगढ़) एवं अजीत कुमार (मऊ) का चयन किया गया है।
संस्था के मुख्य संरक्षक तथा यू.पी.सी.ए. के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि मंडल टीम का गठन मुख्य चयनकर्ता वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी कमलकांत कनौजिया द्वारा खिलाड़ियों द्वारा किये गए प्रदर्शन के आंकलन के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अनुमति प्राप्त की जायेगी। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के मानक के अनुरूप यो-यो- परीक्षण भी कराने की व्यवस्था की जाएगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकृत ट्रेनर भी ऑब्ज़र्वर टीम के साथ यहां लाए जायेंगे।
रिपोर्ट- सुशील तिवारी, गाजीपुर
Add Comment