Breaking News :

मणिपुर हिंसा में शहीद जवान को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

 

चंदौली। मणिपुर हिंसा के दौरान अज्ञात सशस्त्र उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में चंदौली के रहने वाले असम राइफल्स के जवान आलोक राव घायल हो गए थे। जिसके बाद कोलकाता स्थित कमांड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां वह शहीद हो गए। उनकी शहादत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा शहीद के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

जानकारी के मुताबिक शहीद जवान आलोक राव चंदौली के रसिया गांव के रहने वाले थे। मणिपुर में हिंसा के दौरान 10 मई को उनकी उग्रवादियों से मुठभेड़ हुई थी जिसमें मोर्चा संभालते हुए वह घायल हो गए थे। घायल जवान आलोक राव को प्राथमिक उपचार के बाद कोलकाता ले जाया गया था। जहां पर कमांड अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिसके बाद जब जवान के परिवार को उनके शहादत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। 

मणिपुर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद चन्दौली निवासी असम राइफल्स के जवान श्री आलोक राव को विनम्र श्रद्धांजलि!

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

शहीद जवान के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता तथा उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 18, 2023

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जवान आलोक राव को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मणिपुर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद चन्दौली निवासी असम राइफल्स के जवान श्री आलोक राव को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।' मुआवजे की घोषणा करते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'शहीद जवान के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता तथा उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। साथ ही संबंधित जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री आलोक राव के नाम पर किया जाएगा।'

Add Comment

Most Popular