Breaking News :

CM Gehlot Defamation Case:मुख्यमंत्री गहलोत की बढ़ी मुश्किलें, रिपोर्ट दाखिल, एक जून को होगी सुनवाई

 

 CM Gehlot Defamation Case: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि का मामले पर आज गुरुवार को राउज एवन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। 

दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट को कोर्ट ने स्वीकार किया है। अब कोर्ट दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट पर विचार करेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन जारी होगा या नहीं यह नहीं बताया जा सकता, लेकिन  इस पर आदेश आ सकता है। मामले की अगली सुनवाई अब 1 जून को होगी। इससे पहले की सुनवाई में  कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर जांच की निगरानी करेंगे। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को तीन बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया था। 

 

जानें क्या हैं वह तीन बिंदु 

  • क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिकायतकर्ता गजेन्द्र सिंह शेखावत को 'आरोपी' कहकर संबोधित किया?
  • क्या अशोक गहलोत ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में आरोप साबित हुआ?
  • क्या संजीवनी घोटाले मामले में गजेन्द्र सिंह शेखावत या उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच चल रही है या फिर 'आरोपी' हैं?

 

अब देखना यह है की 1 जून को फैसला CM गहलोत के पक्ष में जाता है या उनको भी सामान जारी कर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।  

Add Comment

Most Popular