Breaking News :

कल शामली में हुंकार भरेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

UP Nikay Chunav: जनपद में निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। ऐसे में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली में पहुंचने वाले हैं जिसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। यहां आज आईजी, डीआईजी ने अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आपको बता दें कि सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शामली पहुंचने वाले हैं। जहां निकाय चुनावों के अंतर्गत शामली के वी वी इंटर कॉलेज में सीएम योगी एक जनसभा को सम्बोधित करने वाले हैं। जिसे लेकर आज आईजी जोन मेरठ, डीआईजी सहारनपुर, कमिश्नर सहारनपुर, डीएम, एसपी और बीजेपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सहित बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।जहां पुलिस प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामली दौरे को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथनाथ के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि योगी जी के दौरे का निकाय चुनाव पर भी असर पड़ने वाला है क्योंकि बीजेपी के राज में ही शामली जिले से गुंडाराज खत्म हुआ है और अभूतपूर्व विकास भी मिला है। इसलिए योगी आदित्यनाथ लोगों की पहली पसंद हैं। इसके चलते कार्यक्रम में कितने लोग आने वाले हैं ये कहना मुश्किल होगा। अब योगी आदित्यनाथ का शामली निकाय चुनावों पर कितना असर डाल पाता है, ये देखने वाली बात होगी।

Add Comment

Most Popular