उत्तर प्रदेश में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। इसी बीच कन्नौज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक पोलिंग बूथ पर कुछ भाजपा समर्थक सपा नेता को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पूरा मामला गुरसहायगंज के सरोजनी देवी आर्य इंटर कालेज बूथ का है। बताया जा रहा है कि सपा नेता फर्जी वोट डालने को लेकर विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर भाजपा समर्थकों ने सपा नेता की पिटाई कर दी। पोलिंग बूथ पर ही सपा नेता को गिरा-गिराकर पीटा गया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही।
कन्नौज
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 11, 2023
➡️पोलिंग बूथ पर सपा नेता को गिरा-गिराकर पीटा
➡️पुलिस के सामने सपा नेता को पीट रहे BJP समर्थक
➡️सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव अजीम को पीटा
➡️सपा नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
➡️गुरसहायगंज के सरोजिनी देवी आर्य कॉलेज का मामला.#Kannauj pic.twitter.com/YE4oIdVaM5
जानकारी के मुताबिक, जिस नेता की पिटाई हुई है वह सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजीम सिद्दीकी है। वीडियो में दिख रहा है कि सपा नेता को जमीन पर गिराकर पिटाई की गई है। कई सारे लोग उन्हें जमीन पर गिराकर लातें मार रहे हैं और वह अपनी जान बचाने के लिए पुलिस की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Add Comment