Breaking News :

बीजेपी ने त्रिपुरा को हिंसा और भय से मुक्त :पीएम मोदी

 

नार्थ ईस्ट में होने वाले त्रिपुरा,मेघालय और नागालैंड में चुनाव का मौसम चल रहा है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनज़र रखकर प्रधानमंत्री ने आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की एक रैली की, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। बता दें त्रिपुरा,  मेघालय और नगालैंड में भी 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में चुनाव के नतीजों का एलान 2 मार्च को किया जाएगा।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के कई कद्दावर नेता त्रिपुरा में चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

पहले एक ही पार्टी को थी झंडा फेहराने कि अनुमति –

मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था, लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। अब त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं है।

त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी को झंडा फहराने की इजाजत थी, लेकिन आज भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी है। पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था, लेकिन अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है, पहले थानों तक पर सीपीएम कैडर का कब्जा था.

 

एशिया का गेटवे बनेगा त्रिपुरा -

प्रधानमंत्री ने आगे कहा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नए लक्ष्य के साथ नए कदम उठाने का फैसला लिया है। त्रिपुरा में गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम तेज़ी से जारी है। पिछले आठ वर्षों में तीन गुना से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर त्रिपुरा में बिछाए जा चुके हैं। त्रिपुरा दक्षिण एशिया का 'गेटवे' बनने की ओर अग्रसर है।

 

Add Comment

Most Popular

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.