बिहार के समस्तीपुर में शादी समारोह से लौट रही महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। समारोह से वापस लौटते समय एक ऑटो पलट गया, उसके 3 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ऑटो महिला का भाई चला रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला रात को बहरामपुर गांव से ऑटो से लौट रही थी। तभी जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव के पास ऑटो पलट गई। जिसमें बेटे की तुरंत मौत हो गई तो वहीं महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने दोनों को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से रात में ही दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान 3 माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला का सदर अस्पताल में उपचार जारी है।
परिवारीजन ने बताया कि सुरेश को 5 बेटियों के बाद एक बेटा हुआ था। बेटे की मौक के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आने से घटना हुई है। घटना के बाद नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है।
Add Comment