Breaking News :

प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप- 3 साल में 21 सरकारी नौकरियां ही दे पायी शिवराज सरकार

 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को जबलपुर से चुनावी शंखनाद कर दिया है। यहां पर प्रियंका ने भाजपा और पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते तीन साल में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार केवल 21 सरकारी नौकरियां ही दे पायी। 

वहीं, प्रियंका ने पीएम मोदी द्वारा कर्नाटक चुनाव के दौरान दिये उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेसी उन्हें 91 बार गालियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को दी गई गालियों से लंबी लिस्ट तो मध्य-प्रदेश में भाजपा सरकार के घोटालों की है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में तकरीबन हर महीने एक घोटाला हो रहा है।  

भाजपा पर निशाना साधते उन्होंने आगे कहा कि पिछले 18 साल से मध्य-प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। प्रदेश के जनादेश को धन-बल के द्वारा कुचला जा रहा है। भाजपा ने जोड़तोड़ करके कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया, लेकिन फिर भी प्रदेश की जनता के लिए कुछ अच्छा नहीं कर पाए। 

Add Comment

Most Popular