Breaking News :

Bhadohi : गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 4 पहिया वाहन भी बरामद

 

Bhadohi : गोपीगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजा और चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है। ये जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम व मादक पदार्थों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। आदेश के अनुपालन में थाना गोपीगंज पुलिस टीम ने बीती रात मिर्जापुर-भदोही मार्ग पर चेकिंग की। इसी दौरान पुलिस को रेलवे क्रॉसिंग के पास से अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के कब्जे से 4 बोरियों में कुल 92.500 किग्रा गांजा और 4 पहिया वाहन एर्टिगा कार को बरामद किया गया है। गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन की कुल कीमत करीब 26 लाख रुपए है। बरामदगी के आधार पर गिरोह के विरुद्ध अंतर्गत धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार गांजा तस्करों का गिरोह अपने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से झारखंड से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर सोनभद्र के रास्ते मिर्जापुर होते हुए इलाहाबाद जाने की फिराक में था। गिरोह में दो और लोग शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

अपने ऐशों आराम के लिये करते थे ये काम

पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि हम लोगों का अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने का गिरोह है। हम लोग झारखंड से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर आसपास के जनपदों में महंगे दाम पर गांजा बिक्री का काम करते हैं। गांजा बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। हम लोग अंकित सिंह व राम यादव के निर्देशन में गांजा तस्करी करते हैं। 

रिपोर्ट- गिरीश पाण्डेय
भदोही यूपी

Add Comment

Most Popular