Breaking News :

Basti: राजकिशोर सिंह और उनके भाई BSP से निष्कासित, ये थी बड़ी वजह

 

बस्ती में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम ने रविवार को पूर्व मंत्री राजकिशोर और उनके भाई को पार्टी से निकाल दिया है। आरोप है कि ये पार्टी में अनुशासनहीनता करते हैं और विरोधी पार्टियों से जुड़े हुए हैं।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष की ओर से एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा है कि राजकिशोर सिंह और बृजकिशोर सिंह डिम्पल को पार्टी में अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में जुड़े होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

आपको बता दें, राजकिशोर सिंह की बस्ती मंडल में कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। वे मंत्री रह चुके हैं और वर्ष 2020 में वे कांग्रेस को छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। उनके साथ उनके भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल और उनके पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह शानू ने भी बसपा ज्वाइन किया था।

Add Comment

Most Popular