Breaking News :

बलिया: प्रधानों ने दरोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप, एसपी को पत्र देकर की कार्रवाई की मांग 

 

हमारे देश में प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों को जनता की सहायता के लिए तैनात किया हुआ है लेकिन कई बार यही सुरक्षा कर्मी जनता की सेवा करने की जगह उनसे बतमीज़ी करते है और उनका काम नहीं होने देते हैं। ऐसी ही एक खबर यूपी के बलिया के नरही थाना से आ रही है। नरही थाने पर तैनात एक उप निरीक्षक के अपमानजनक व्यवहार से व्यथित ग्राम प्रधान संघ लामबंद होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा गए। बता दें , विनोद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सलेमपुर ने शिकायाती पत्र में उपनिरीक्षक पर बतमीजी और अभद्रता करे का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इस पुरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ सदर को जांच की जिम्मेदारी दी है। 

अब आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला -

बता दें , सोहावँ ब्लॉक के सलेमपुर के ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने उपनिरीक्षक पर गंभीर आरोप लगया है। आरोप है कि नरही थाना  के उपनिरीक्षक ने फोन करके प्रधान को थाने बुलाया और जिसके बाद वहां के उक्त दरोगा ने उनको गाली देते हुए मुकद्दमा दर्ज कर लॉकअप में डालने की धमकी दी। यही नहीं दरोगा ने प्रधान को काफी बेइज्जत भी किया। इस मामले में भीड़ इकठ्ठा होने पर ग्राम प्रधान को थाने से निकाला गया, जिसके बाद वो अपने घर पहुँचे और पुरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बलिया से की। पुलिस अधीक्षक ने उक्त प्रकरण में सीओ सदर को जांच करने की जिम्मेदारी दी है।
 

Add Comment

Most Popular