आजकल लोग बड़े-बड़े कल-कारखाने बनवाने के लिए पेड़ों को काटते जा रहे है, जिससे हमारे वातावरण को भारी नुक्सान हो रहा है, साथ ही इंसानों को भी इसका नुक्सान झेलना पड़ रहा है लेकिन इतने सरे प्राकृतिक आपदाओं को झेलने के बाद भी लोग नहीं मान रहे है। वहीँ कई जगह के लोग ऐसे भी है जो पौधरोपड़ का हमारे जीवन में क्या महत्व है इसे समझते हैं।
बता दें, ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सोहांव ब्लॉक के पीपल कला गांव से आ रही है। जहाँ ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर पौधा रोपड़ किया है। अपने गांव को हरा भरा बनाने के लिए इस गांव के लोगों ने अपने स्वयं के रुपयों से सैकड़ो पौधे लगाए हैं। और आम जनता को एक बड़ा सन्देश भी दिया है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन मे पौधा जरूर लगाना चाहिए।
इस साल योगी सरकार ने 35 करोड़ पौधरोपण करवाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के तहत सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कम से कम एक पौधा लगाना जरूरी है। कर्मचारियों को न्यूनतम एक पौधे लगाने व उसकी सुरक्षा का संकल्प का निर्देश दिया गया है। वही दूसरी तरफ इस गांव के लोगो ने अपने खुद के पैसो से बड़े पैमाने पर सैंडको पौधा लगाया है। और आम लोगो के लिए एक बड़ा संदेश दिया है।
Add Comment