Breaking News :

Bahraich : नित्य क्रिया के लिए खेत में गए लोगों ने देखा कि पेड़ से...

 

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेहड़ा गांव में एक अज्ञात ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब लोग नित्य क्रिया के लिए खेत में गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, खैरीघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेहड़ा गांव में सुबह गांव के लोगों ने देखा कि गांव के बाहर अजय अवस्थी पुत्र रामनिवास निवासी बेहड़ा के आम के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। पेड़ से शव को लटकता देख लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना खैरीघाट पुलिस को दी गई। खैरीघाट प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पहचान कराने में जुट गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। शव  की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- मो. आमिर, बहराइच

Add Comment

Most Popular