बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में गोडहिया नंबर चार में नव दंपती की सुहागरात वाले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे गांव में चीख पुकार मच गई है। दोनों के परिजन विलख रहे हैं। गांव में भी सन्नाटा पसर गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गौड़हिया नंबर चार प्रताप (23) पुत्र सुंदर लाल का विवाह ग्राम गोडहिया नंबर तीन गांव निवासी पुष्प पुत्री दिनेश के साथ 30 मई को तय थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसी खुशी बारात गांव पहुंची। रात में पति और पत्नी अपने गांव पहुंचे। देर रात को नव दंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार सुबह दंपती के दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हुए।
सभी ने कमरे में देखा तो दिनेश पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे। सभी ने दरवाजा खोला तो दोनों मृत मिले। इस पर कोहराम मच गया। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों के परिवार के लोग एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे।
कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं लड़की पक्ष के ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। दंपती की मौत की खबर जो सुनता है, सभी दुख जता रहे हैं।
रिपोर्ट- मो. आमिर, बहराइच
Add Comment