अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन 30 व 31 मार्च को होने वाला है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन में शामिल होंगे। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर राज्य के 16 जिलों में चल रहे रामायण कॉन्क्लेव का समापन भी चैत्र राम नवमी मेले के दौरान अयोध्या में होगा।
बता दें, अयोध्या में रामकथा पार्क नयाघाट पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा होगा। इसमें प्रभु श्रीराम पर आधारित गायन, वादन, पारंपरिक नृत्य, रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रामलीला आदि के कार्यक्रम रखे गये हैं। वहां के डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ आयेंगे। कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर और बड़े स्तर पर मनाया जायेगा।
नव संवत्सर शुभारंभ व श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में श्री अयोध्या जी में दिनांक 21 मार्च से 30 मार्च 2023 तक भव्य श्री राम जन्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) March 14, 2023
आप सभी श्रीराम भक्त सादर आमंत्रित हैं। pic.twitter.com/GnYQKsyzjh
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन, सिंचाई, बाढ़ खंड, नगर निगम, पुलिस, यातायात, विद्युत, लोक निर्माण, अयोध्या विकास प्राधिकरण, पर्यटन संस्कृति, सूचना, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभागों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी निर्देश दिए गए हैं कि घाटों व मंदिरों को विशेष रूप से सजाया और संवारा जाये। उन्होंने इसमें सभी साधू-संतों से भी सहयोग मांगा है। उप सूचना निदेशक डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि चैत्र रामनवमी मेला में 500 होर्डिंग्स, 1000 स्टैंडी, 25 एलईडी बैन, 20 डिस्प्ले बोर्ड लगाये जाएंगे।
Add Comment