Breaking News :

अतीक अहमद का जीजा सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई

 

अतीक अहमद का जीजा डॉक्टर अखलाक को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर आरोप लगा था कि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम को उन्होंने घर में जगह दी थी। ये जानकारी सीसीटीवी के आआधार पर हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर STF ने अखलाक की गिरफ्तारी कर प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया था।

आपको बता दें, डॉक्टर अखलाक मेरठ में सरकारी डॉक्टर हैं। वे भावनपुर सीएचसी में पोस्टेड थे। डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद मेरठ के सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन की रिपोर्ट का जवाब शासन से मंगलवार को आया है जिसमें डॉक्टर अखलाक को सस्पेंड करने के आदेश थे। डॉ. अखलाक को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था। डॉ अखलाक अनैतिक कार्यों में लिप्त था। फरार शूटर्स की मदद करने का भी अखलाक पर आरोप है।

आयशा नूरी की पुलिस कर रही तलाश

आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर आज सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी। आयशा नूरी डॉक्टर अखलाक की बीवी और अतीक की बहन है। आयशा नूरी अपने बच्चों के साथ मेरठ वाले घर को छोड़कर जा चुकी है। डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद से ही आयशा नूरी पर आरोप लगना तय माने जा रहे हैं। डॉक्टर अखलाक के घर में ताला लटका हुआ है। वहीं आयशा नूरी फरार चल रही है। 

अखलाक की बेटी के साथ तय था असद का रिश्ता

डॉक्टर अखलाक की बेटी का विवाह अतीक अहमद के बेटे असद से होना था। इसकी तैयारियां भी चल रही थीं लेकिन STF के एनकाउंटर में असद मारा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि अतीक अहमद इस रिश्ते को पक्का करवाने के बाद से पश्चिमी यूपी में भी अपना दबदबा बनाना चाह रहा था। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर अखलाक को सस्पेंड कर दिया है।

Add Comment

Most Popular